'बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में जीता द्वितीय स्थान

Posted On:- 2026-05-12




रायपुर (वीएनएस)। राग द म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता "बस्तर आइडल 2026" का ग्रैंड फिनाले 9 मई को निर्मल विद्यालय प्रांगण, जगदलपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा के प्रतिभागियों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। 

जूनियर कैटेगरी में रायपुर की 10 वर्षीय नन्हीं गायिका अरुणिमा शर्मा ने सुपरहिट गीत "पिया तोसे नैना लागे रे" की सुमधुर प्रस्तुति देकर द्वितीय रनर अप का खिताब अपने नाम किया। अरुणिमा को ₹11,000 नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट वाउचर से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायक सुनील सोनी, सुप्रसिद्ध गायिका प्रज्ञा त्रिवेदी एवं संगीतकार अतीक रहमान शामिल थे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा जगदलपुर महापौर संजय पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजक राग द म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों ने बताया कि बस्तर आइडल का उद्देश्य बस्तर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ की छुपी हुई गायन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

उल्लेखनीय है कि अरुणिमा शर्मा ने अपनी बेमिसाल गायकी और आत्मविश्वास से न केवल जजेस बल्कि हजारों दर्शकों का दिल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर बेमेतरा,रायपुर सहित पूरे बस्तर संभाग में हर्ष का माहौल है।



Related News
thumb

AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा

वाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक दूरदर्शी पहल की गई है।


thumb

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन

रायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9-10 मई को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चौंपियनशिप का सफल आयो...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को स...

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा 12 मई 2026 को विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों की 11 नर्सों को सम्मानित किया गया।


thumb

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक 10 मई को होटल बावर्ची में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश...


thumb

पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे कबीरध...

कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प...