वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को

Posted On:- 2026-05-12




रायपुर (वीएनएस)। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक 10 मई को होटल बावर्ची में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा की गयी।

इस बैठक में समाज को संविधान के प्रवधानों से अवगत कराने एवं जागरूक करने हेतु सर्व सम्मति से लखनऊ के प्रसिद्ध अधिवक्ता - संविधान विशेषज्ञ पंकज कुमार त्रिपाठी का व्याख्यान 13 जून को वृन्दावन हाल, रायपुर में शाम 5 बजे से आयोजित करने का निर्णय किया गया। इस आयोजन में सोशल एक्टीविटी ग्रुप के समस्त सदस्यों को उनके समाजिक योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज को संविधान की जानकारी को आज की आवश्यकता बताया और जागरूकता कार्यक्रम पर विचार प्रकट किये। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डाॅ सुनील कुमार ओझा, सलाहकार गिरजाशंकर दीक्षित, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, अनिमा शर्मा, वीणा ठाकुर, सुरभि शर्मा,  श्रीकांत अवस्थी, बेमेतरा अध्यक्ष कनकलता मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वायके मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा द्वारा किया गया।



Related News
thumb

AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा

वाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक दूरदर्शी पहल की गई है।


thumb

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन

रायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9-10 मई को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चौंपियनशिप का सफल आयो...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को स...

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा 12 मई 2026 को विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों की 11 नर्सों को सम्मानित किया गया।


thumb

पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे कबीरध...

कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प...


thumb

'बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में...

राग द म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता "बस्तर आइडल 2026" का ग्रैंड फिनाले 9 मई को निर्मल विद्यालय प्रांगण, जगदलपुर...