कवर्धा (वीएनएस)। कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपने निवास स्थान से साइकिल पर कार्यालय पहुंचे तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ऊर्जा की खपत कम करने हेतु अधिक से अधिक साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाया जाए तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के समीप है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं तथा अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से यह भी आग्रह किया गया कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए साइकिल अथवा पैदल मार्ग का उपयोग अवश्य करें, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो सके।
इस प्रेरणादायक पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी सहभागी बने तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कबीरधाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
वाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक दूरदर्शी पहल की गई है।
रायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9-10 मई को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चौंपियनशिप का सफल आयो...
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा 12 मई 2026 को विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों की 11 नर्सों को सम्मानित किया गया।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक 10 मई को होटल बावर्ची में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश...
राग द म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता "बस्तर आइडल 2026" का ग्रैंड फिनाले 9 मई को निर्मल विद्यालय प्रांगण, जगदलपुर...