ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप

Posted On:- 2026-05-12




वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 26 मई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर जाएंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस दौरे के दौरान ट्रंप अपना सालाना डेंटल और मेडिकल चेकअप करवाएंगे। इसके साथ ही वह अमेरिकी सेना के जवानों और वहां के कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह दौरा राष्ट्रपति की नियमित स्वास्थ्य देखभाल का हिस्सा है। ट्रंप की सामान्य मेडिकल और डेंटल जांच की जाएगी, ताकि उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके। बयान में कहा गया कि ट्रंप वॉल्टर रीड में तैनात सैनिकों और स्टाफ के साथ समय बिताएंगे और देश के लिए उनकी सेवा, पेशेवर कामकाज और समर्पण की सराहना करेंगे।

हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि राष्ट्रपति वहां कितनी देर रहेंगे। यह भी साफ नहीं किया गया कि जांच के बाद राष्ट्रपति के डॉक्टर उनकी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे या नहीं। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम से जुड़ी बाकी जानकारी बाद में साझा की जाएगी। मैरीलैंड के बेथेस्डा शहर में स्थित वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर अमेरिकी सेना का प्रमुख अस्पताल माना जाता है। यहां अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपतियों और बड़े सरकारी अधिकारियों की मेडिकल जांच और इलाज होता है।

यह अस्पताल युद्ध क्षेत्रों से लौटने वाले घायल सैनिकों के इलाज के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां पूर्व सैनिकों, सक्रिय सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को भी चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति की मेडिकल जांच हमेशा चर्चा का विषय रहती है, क्योंकि इससे लोगों को देश के सर्वोच्च नेता की सेहत और फिटनेस के बारे में जानकारी मिलती है।

ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि वॉल्टर रीड में उनकी मेडिकल जांच उनकी नियमित स्वास्थ्य प्रक्रिया का हिस्सा है। पिछले साल इसी अस्पताल में जांच के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था, मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छी शारीरिक स्थिति में हूं, लेकिन मैं आपको इस बारे में बाद बताऊंगा। शारीरिक रूप से, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मानसिक रूप से भी, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

पिछले साल जारी एक मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि ट्रंप की एडवांस इमेजिंग, लैब टेस्ट और कई स्वास्थ्य जांच की गई थीं। रिपोर्ट में कहा गया था कि उनके मेटाबॉलिक, हेमेटोलॉजिक और कार्डियक पैरामीटर्स (हृदय संबंधी मानक) स्थिर पाए गए। राष्ट्रपति के डॉक्टर कैप्टन सीन बारबाबेला की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रंप की कुल स्वास्थ्य स्थिति काफी अच्छी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दौरान उन्हें सालाना फ्लू वैक्सीन और अपडेटेड कोविड-19 बूस्टर डोज भी दी गई थी।

हाल के महीनों में व्हाइट हाउस लगातार सेना और पूर्व सैनिकों के समर्थन को लेकर अपनी पहल पर जोर देता रहा है। ट्रंप भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य तैयारियों के समर्थन की बात करते रहे हैं।



Related News
thumb

ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव भेज दिया है। ईरान के ड्राफ्ट प्रस्ताव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्र...


thumb

होर्मुज में तनाव चरम पर, ईरान ने दी चेतावनी-हमारे जहाजों को छुआ त...

ईरान के आईआरजीसी ने फारस की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को सीधी चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया है कि ईरानी जहाजों पर किसी भी हमले का जवाब भारी म...


thumb

पुतिन ने दिए यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए प...


thumb

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्धविराम की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने इसे लंबे समय से चल रहे युद...


thumb

होर्मुज पर बढ़ती चिंता के बीच रूस-यूएई ने की बातचीत

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को लेकर महत्वपूर...