नीट की परीक्षा निरस्त, री-एग्जाम कराएगा एनटीए

Posted On:- 2026-05-12




नई दिल्ली (वीएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने के मामले में जांच एजेंसियों ने 45 लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें राजस्थान एसओजी ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मनीष यादव व अविनाश लांबा के नाम सामने आए हैं। एनटीए ने छात्रों के हित में कई बड़े ऐलान किए हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'री-एग्जाम' कराया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी नहीं उठानी होगी। दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से फॉर्म भरने या रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए ने घोषणा की है कि जो छात्र 3 मई की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनकी फीस वापस की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, ताकि छात्रों को आवागमन में सुविधा रहे। हालांकि, री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जांच में सामने आया है कि राजस्थान के सीकर में परीक्षा से दो दिन पहले ही एक 'क्वेश्चन बैंक' छात्रों तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि केरल के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्र ने 1 मई को अपने सीकर निवासी दोस्त को एक हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर भेजा था।

इस गेस पेपर में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 300 से अधिक सवाल थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इनमें से 150 सवाल (720 में से 600 अंक के) हूबहू मुख्य परीक्षा के पेपर से मैच हुए हैं। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से अब तक 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसमें सीकर के एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट का करियर काउंसलर भी शामिल है। पुलिस इन संदिग्धों की सोशल मीडिया चैट और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।

यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा विवादों में है। साल 2024 में भी पेपर लीक के आरोपों के बाद बिहार और झारखंड में गिरफ्तारियां हुई थीं। उस समय 67 छात्रों के 720 में से 720 अंक आने पर बड़ा हंगामा हुआ था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के दखल पर कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी। जांच एजेंसियों से मिले निष्कर्षों के आधार पर यह स्पष्ट है कि मौजूदा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता था। नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।



Related News
thumb

राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस ना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'राष्ट...


thumb

जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर

तमिलनाडु के 17वें विधानसभा सत्र के लिए टीवीके के जे.सी.डी. प्रभाकर को निर्विरोध विधानसभा का स्पीकर चुना गया। वहीं, रविशंकर डिप्टी स्पीकर बने हैं।


thumb

पंजाब में आप को झटका, CM मान के भाई ज्ञान सिंह ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई और पूर्व AAP रणनीतिकार ज्ञान सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसे आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले आम आद...


thumb

सुवेंदु अधिकारी की टीम के दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, गृह मंत्रालय ...

श्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है। व...


thumb

स्ट्रेट आफ होर्मूज संकट के बीच मोदी सरकार ने देश को दिया भरोसा- देश...

)ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन प्रबंधन को लेकर आयोजित अंतर मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि ...