राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

Posted On:- 2026-05-12




नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार' प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक संदेश में कहा कि नर्सिंग कर्मी सेवा के सर्वोच्च मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुरस्कार पाने वालों में लेह से कुलविंदर परही, महाराष्ट्र से उज्वला महादेव सोयम, मिजोरम से लालेंथांगी हनामते, सिक्किम से मधु माला गुरुंग, उत्तराखंड से पूजा परमार राणा, पश्चिम बंगाल से गीता कर्मकार, चंडीगढ़ से पूनम वर्मा, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव से दीपा बीजू, दिल्ली से श्रवण कुमार ढाका, गोवा से रक्षा रूपो परवतकर, कर्नाटक से कबिता जगन्नाथ, केरल से मंजुमोल वीएस, लक्षद्वीप से आयशा बीबू के, तमिलनाडु से डॉ. आर. शंकर षणमुगम और भारतीय सेना से मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी शामिल हैं।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार उन पंजीकृत (रजिस्टर्ड) नर्सों, मिडवाइव्स, एएनएम और लेडी हेल्थ विजिटर्स को प्रदान किए जाते हैं, जो केंद्र व राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वैच्छिक संगठनों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं।

प्रत्येक पुरस्कार में एक योग्यता प्रमाण पत्र, 100,000 रुपए की नकद राशि और एक पदक शामिल होता है। यह पदक इन स्वास्थ्य योद्धाओं द्वारा दी गई अमूल्य सेवाओं के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल दुनिया भर के अस्पतालों, क्लीनिकों, आपातकालीन विभागों और सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में नर्सों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह तारीख फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, जिनके योगदान ने दुनिया भर में आधुनिक नर्सिंग पद्धतियों की नींव रखी थी।

इस वर्ष की थीम 'हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं' है। यह थीम स्वास्थ्य देखभाल परिणामों को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों, बेहतर अवसरों और मजबूत संस्थागत सहयोग के माध्यम से नर्सों का समर्थन करने के महत्व पर प्रकाश डालती है।



Related News
thumb

नीट की परीक्षा निरस्त, री-एग्जाम कराएगा एनटीए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने के मामले में जांच एजेंसियों ने 45 लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


thumb

जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर

तमिलनाडु के 17वें विधानसभा सत्र के लिए टीवीके के जे.सी.डी. प्रभाकर को निर्विरोध विधानसभा का स्पीकर चुना गया। वहीं, रविशंकर डिप्टी स्पीकर बने हैं।


thumb

पंजाब में आप को झटका, CM मान के भाई ज्ञान सिंह ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई और पूर्व AAP रणनीतिकार ज्ञान सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसे आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले आम आद...


thumb

सुवेंदु अधिकारी की टीम के दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, गृह मंत्रालय ...

श्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है। व...


thumb

स्ट्रेट आफ होर्मूज संकट के बीच मोदी सरकार ने देश को दिया भरोसा- देश...

)ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन प्रबंधन को लेकर आयोजित अंतर मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि ...