खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

Posted On:- 2026-05-12




दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। वार्ड नंबर 4 स्थित खपरी रोड के एक मकान में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे घर में आग फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों तक उसकी आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद मकान से आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं, जिसे देखकर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। घर के भीतर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और गोपिका (2 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग घर के अंदर मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Related News
thumb

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं के समाधान के साथ मेधावी विद्यार्थियों क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत गैना में...


thumb

महिलाओं को भविष्य’’औषधीय पौधों की खेती से मिलेगा स्थायी रोजगार’

औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए आय का एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी है, जिससे स्थायी रोजगार और पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा मिल सक...


thumb

मुख्यमंत्री नोनी बाबू योजना से श्रमिक परिवार की बेटियों को मिल रही ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित मुख्यमंत...


thumb

औषधीय पौधों की खेती से महिलाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार

औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए आय का एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी है, जिससे स्थायी रोजगार और पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा मिल सक...


thumb

वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले कुलपति प्रो. दयाल

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने आज प्रदेश के वित्तमंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य मुलाकात ...


thumb

बलौदाबाजार वटगन शिविर में जोगी राम को तुरंत मिला आयुष्मान वय वंदन क...

छत्तीसगढ़ में सुशासन का संकल्प अब धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुंच रही हैं।