नई दिल्ली (वीएनएस)। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website और CBSE Results Portal पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध है।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि बिना किसी परेशानी के परिणाम तुरंत देख सकें।
इस वर्ष सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
सीबीएसई के अनुसार प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक के ग्रेड को पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड मिलने पर छात्र को असफल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा या दोबारा परीक्षा देनी होगी।
ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले CBSE Results Portal पर जाएं।
होमपेज पर ‘CBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और DOB दर्ज करें।
‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से संपन्न हुई थी।
पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रहे एन आर कांग्रेस के संस्थापक-अध्यक्ष एन रंगासामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप मे...
पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 4 राज्यों में सक्रिय एक माओवादी ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसका नाम मधाई पात्रा है। मधाई बिहार, ओडिशा, झारखंड और बं...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच...
उड़ान भरने की तैयारी कर रही चेन्नई-अबू धाबी फ्लाइट के यात्रियों को बाद में विमान से उतार दिया गया और एयरबस ए320 (ए6-ईआईटी) विमान को वापस स्टैंड पर ...
समारोह के बाद सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए गोर ने कहा कि उन्हें इस अवसर पर गुवाहाटी आमंत्रित किए जाने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि संयुक्...