जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामवासियों के मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन भी विभाग को प्राप्त हो रहें हैं।
जशपुर जिले में विघुत विभाग के एक आवेदन बधाई संदेश का भी प्राप्त हुआ है। बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना निवासी नान राम ने सुशासन शिविर में विघुत विभाग को बधाई देते हुए आवेदन जमा किया है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में उल्लेख किया है कि ग्राम कामारिमा,खैरापाठ,डुमरपानी सहित आस पास के गांव में बिजली आपूर्ति निरंतर हो रही है।
नान राम ने अपने बधाई संदेश में उल्लेख किया है कि बिजली की कोई समस्या आने पर बिजली विभाग में फोन करने पर तत्काल बिजली तार,विघुत लाईन ट्रांसफार्मर की सुधार कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में हमें लगा कि विघुत विभाग को एक बधाई संदेश देना तो जरूर बनता है। जशपुर विकास खंड के कार्यपालन अभियंता विनोद कुमार पंडित ने बताया कि जिले में विघुत आपूर्ति की कोई समस्या न होने पाए इसके लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सूचना मिलने पर तत्काल सुधार कार्य भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विघुत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विघुत आपूर्ति करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। विघुत विभाग के कर्मचारी बरसात हवा पानी, तूफान, गर्मी ठंड और रात हो या दिन सूचना मिलने पर तत्काल बिजली सुधार का कार्य शुरू कर देते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी क...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत कोतबा में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जो कि जनसेवा के साथ-साथ स्वच्छता जनजागरूकता का प्रभा...
सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने, शासन और प्रशासन को आम नागरिकों के द्वार तक ले जाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी, संवेदनशी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम महुआ में जन समस्या निवारण ...