सुशासन तिहार : शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन

Posted On:- 2026-05-13




जशपुरनगर (वीएनएस)। सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने, शासन और प्रशासन को आम नागरिकों के द्वार तक ले जाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन हो रहा है, जहां नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत कुनकुरी में पूर्व निर्धारित 11 मई  के स्थान पर अब 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।

इसी प्रकार जनपद पंचायत जशपुर के जामटोली क्लस्टर में आयोजित शिविर की तिथि 11 मई  से संशोधित कर 16 मई कर दी गई है। इस शिविर में जामटोली, बड़ाबनई, जुरतेला, पुत्रीचौरा,पिलखी, साईंटांगरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा एवं लोखंडी के ग्रामवासी शामिल रहेंगे। इसी तरह जनपद पंचायत जशपुर के बड़ाकरौंजा क्लस्टर में आयोजित शिविर की तिथि 18 मई से संशोधित कर 23 मई की गई है।  इसमें बड़ाकारौंजा, नीमगांव, रातामाटी, पैंकू, पीड़ी, बघिमा, गलौण्डा, टेकुल, तुरीलोदाम, झरगांव, गिरांग, घोलेंग, देवीडडगांव, जशपुर एवं जुरगुम के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत जशपुर के बोकी क्लस्टर में पूर्व निर्धारित 25 मई के स्थान पर अब 30 मई को शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बालाछापर, ग़म्हरिया, रेंगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुईकोना एवं सारुडीह के ग्रामीण शामिल रहेंगे।

इसके अलावा जनपद पंचायत मनोरा के टेम्पू क्लस्टर में भी शिविर की तिथि में संशोधन हुआ है। पूर्व निर्धारित 25 मई के स्थान पर अब शिविर 30 मई को आयोजित होगी। इस शिविर में सुरजूला, रजला, खुटापानी, घाघरा, करदना, टेम्पू, मुटू, पोंडीपटकोना, चड़िया, सोगड़ा, मनोरा, खोगा एवं डुमरटोली के ग्रामीण शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी क...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर में सड़क सुरक्षा और स्वच्छता की दिलाई गई सामूह...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस...


thumb

कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान : नगर में किया गया व्यापक साफ...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत कोतबा में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जो कि जनसेवा के साथ-साथ स्वच्छता जनजागरूकता का प्रभा...


thumb

सुशासन तिहार में जशपुर विघुत विभाग को मिला बधाई का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया ज...


thumb

महुआ शिविर में 16 किसानों को मिला केसीसी और 7 किसानों को मृदा स्वा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम महुआ में जन समस्या निवारण ...