कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान : नगर में किया गया व्यापक साफ-सफाई कार्य

Posted On:- 2026-05-13




जशपुरनगर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत कोतबा में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जो कि जनसेवा के साथ-साथ स्वच्छता जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। शिविर के दौरान स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाकर नगर के विभिन्न स्थानों में व्यापक साफ-सफाई कार्य किया गया। स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक सतत आदत है जिसे प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से जहां एक ओर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रकार के श्रमदान से न केवल नगर की साफ-सफाई सुनिश्चित होती है, बल्कि लोगों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी क...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर में सड़क सुरक्षा और स्वच्छता की दिलाई गई सामूह...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस...


thumb

सुशासन तिहार : शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन

सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने, शासन और प्रशासन को आम नागरिकों के द्वार तक ले जाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी, संवेदनशी...


thumb

सुशासन तिहार में जशपुर विघुत विभाग को मिला बधाई का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया ज...


thumb

महुआ शिविर में 16 किसानों को मिला केसीसी और 7 किसानों को मृदा स्वा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम महुआ में जन समस्या निवारण ...