अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन की ओर से जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत सुदूर अंचलों के ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियां लौटने लगे हैं। इसका एक जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में देखने को मिला, जहां वर्षों से लंबित वन अधिकार पत्र (पट्टा) के नामांतरण का मामला सुशासन तिहार के मंच पर ही सुलझा लिया गया।
पिता के निधन के बाद भटक रहे थे लोहर साय :
जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रजपुरी निवासी लोहर साय के लिए सुशासन तिहार जीवन में एक नई आर्थिक सुरक्षा और संबल लेकर आया है। हितग्राही लोहर साय ने बताया कि वर्ष 2017 में उनके पूज्य पिताजी का देहांत हो गया था। उनके नाम पर आवंटित वन अधिकार पत्र (पट्टा) के नामांतरण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने इसके लिए वन विभाग में आवेदन भी दिया था, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने में लगातार विलंब हो रहा था।
सुशासन तिहार में मौके पर हुआ पट्टा वितरण :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, सुशासन तिहार के विशेष अवसर पर वन विभाग और जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए नामांतरण की सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी कीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लोहर साय को उनके नाम पर परिवर्तित नया वन अधिकार पट्टा ससम्मान वितरित किया गया। लोहर साय ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं और मेरा पूरा परिवार आज बेहद खुश हैं। जो पट्टा सालों से मेरे स्वर्गीय पिताजी के नाम पर अटका था, वह अब सुशासन तिहार की बदौलत मेरे नाम पर आ गया है। अब मुझे अपनी जमीन का वास्तविक हक मिल गया है।
खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के नए द्वार :
नया पट्टा हाथ में आने के बाद अब लोहर साय की राह की कई कानूनी और आर्थिक अड़चनें दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस पट्टे के माध्यम से अब वे किसान क्रेडिट कार्ड से खेती-किसानी के लिए आसान ऋण ले सकेंगे और शासन की अन्य कृषि और कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे।
गांव- गांव पहुंच रहा जिला प्रशासन :
लोहर साय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज अधिकारी खुद गांव-गांव, घर-घर आकर आम जनता की तकलीफों को सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका निपटारा कर रहे हैं। जिसने हम जैसे छोटे किसानों की समस्या का समाधान हो रहा है।
कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के ...
जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रेना जमील ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण हेतु महत्वपूर्ण आदेश जार...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम तार्री में स्थानीय नाले में चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर प्रगतिरत का...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्ल...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत जिले में विशेष अभियान चलाकर स...
पेट्रोल एवं डीजल के वैश्विक संकट के चलते जिले में ईंधन की कमी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस वजह से पेट्रोल एवं डीजल पंपों में अनावश्य...