आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रारंभ

Posted On:- 2026-05-16




पंजीयन के लिए अभ्यर्थी को पूर्व वर्ष की अंकसूची और आधार कार्ड अनिवार्य

गरियाबंद (वीएनएस)। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर, गरियाबंद में कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रवेश के लिए प्रतिभावान खिलाड़ी विद्यार्थियों से बैटरी टेस्ट के लिए पंजीयन प्रक्रिया 14 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन करा सकते हैं। विद्यार्थियों का चयन खेल दक्षता एवं शारीरिक क्षमता के आधार पर आयोजित बैटरी टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। विभाग द्वारा बैटरी टेस्ट की संभावित तिथि जून 2026 निर्धारित की गई है। जिसकी विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

पंजीयन के समय अभ्यर्थियों को पूर्व वर्ष की अंकसूची एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त  लोकेश्वर पटेल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। बैटरी टेस्ट की तिथि, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला गरियाबंद से प्राप्त की जा सकती है।



Related News
thumb

खेतों तक पहुंच रहा समाधान और किसानों तक राहत

सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यम...


thumb

सौर ऊर्जा से जगमगाया ग्राम भोथीपारखुर्द

जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्...


thumb

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के संबंध में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक ली। उन्होंने अतिआवश्यक सेवाओं वाले ...


thumb

कलेक्टर ने कहा- आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और ज्यादा मात्...


thumb

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने छुरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ए...

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्व...


thumb

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त ...

जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दं...