पेंशन हितग्राहियों को डी.एल.सी. सत्यापन करना अनिवार्य

Posted On:- 2026-05-16




हितग्राही मोबाईल एप के माध्यम से स्वयं कर सकते है सत्यापन

गरियाबंद (वीएनएस)।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के सभी हितग्राहियों के लिए डी.एल.सी. सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  डीपी ठाकुर ने बताया कि हितग्राही अपने ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क कर एंड्रॉइड मोबाइल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध बेनिफिसरी सत्यापन एप के माध्यम से डी.एल.सी. सत्यापन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त हितग्राही मोबाइल एप डाउनलोड कर पंजीयन के बाद अपना सत्यापन स्वयं कर सकते हैं। जिन हितग्राहियों का सत्यापन अभी शेष है, वे समय रहते प्रक्रिया पूर्ण कर लें। जिससे उन्हें नियमित रूप से पेंशन राशि प्राप्त होती रहे। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना सत्यापन पूर्ण करा लें, ताकि पेंशन राशि के भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो।



Related News
thumb

खेतों तक पहुंच रहा समाधान और किसानों तक राहत

सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यम...


thumb

सौर ऊर्जा से जगमगाया ग्राम भोथीपारखुर्द

जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्...


thumb

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के संबंध में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक ली। उन्होंने अतिआवश्यक सेवाओं वाले ...


thumb

कलेक्टर ने कहा- आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और ज्यादा मात्...


thumb

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने छुरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ए...

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्व...


thumb

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त ...

जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दं...