बीजापुर (वीएनएस)। कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने लगा है। इसी बदलाव की मिसाल बने हैं ग्राम पंचायत संतोषपुर के निवासी 53 वर्षीय लिंगु कुडमुल।
लिंगु कुडमुल अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से एक जर्जर झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे थे। संतान नहीं होने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका जीवन कठिनाइयों से भरा था। बरसात में टपकती छत, ठंड में असुरक्षित रातें और हर मौसम में परेशानियां उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी थीं।
गांव के नक्सल मुक्त होने के बाद विकास कार्यों ने गति पकड़ी और सरकारी योजनाओं की पहुंच ग्रामीणों तक बढ़ी। इसी दौरान लिंगु कुडमुल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर स्वीकृत हुआ। नया घर उनके लिए सिर्फ आशियाना नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद का प्रतीक बन गया।
पक्का घर बनने के बाद अब लिंगु कुडमुल और उनकी पत्नी सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात की गवाही देती है कि समय पर मिली सहायता किसी के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है। नियद नेलनार गांव की यह कहानी संघर्ष से सम्मान तक की प्रेरणादायक यात्रा है, जो विकास, संवेदनशीलता और उम्मीद की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई है।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहा...
शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलत...
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्र...
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते...
भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर ...