केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Posted On:- 2026-05-18




कलेक्टर विश्वदीप ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बीजापुर (वीएनएस)। केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अपने परिवार तथा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बीजापुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वदीप ने मेधावी विद्यार्थियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कक्षा 10वीं में विद्यालय की छात्रा कर्णिका तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं कक्षा 12वीं में प्राची झाड़ी ने 93.40 प्रतिशत, तरुण सिंह ठाकुर ने 90.20 प्रतिशत तथा यश्वी डोंगरे ने 88.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। इन परीक्षाओं में प्राप्त सफलता केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का परिचायक भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें जिले की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत एवं  Torch-Bearer बताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बीच विद्यार्थियों द्वारा अर्जित यह सफलता अत्यंत सराहनीय है और यह सिद्ध करती है कि समर्पण एवं सतत प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बीजापुर सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उसी सतत प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे तथा विद्यालय के प्राचार्य पुष्पध्वज भी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्...

विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहा...


thumb

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों का उज्ज्वल भ...

शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलत...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना बनी सोनसाय बाकड़े के लिए राहत और ब...

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्र...


thumb

कोसलनार-1 में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, 186 परिवारों को मिल रहा स्वच्छ ...

भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर ...


thumb

संघर्ष से सम्मान तकः पक्के घर ने बदली लिंगु कुडमुल की जिंदगी

कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरक...