बीजापुर (वीएनएस)। भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर रहा है। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बीजापुर एसआर नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के कुल 10 पारा में निवासरत 186 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 25 हैंडपंप एवं 9 सोलर ड्यूल पंप संचालित किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा इन सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरपंच पारा में रहने वाले 11 परिवारों के लिए विशेष रूप से एक हैंडपंप एवं एक सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विभाग ग्रामीणों को हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पंप से प्राप्त स्वच्छ पानी के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।
कार्यपालन अभियंता ने कहा कि जल की गुणवत्ता की जांच विभाग द्वारा समय-समय पर की जाती है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ग्रामीणों में अब भी झिरिया अथवा नदी का पानी पीने की परंपरा है। ऐसे लोगों को जागरूक करते हुए हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पंप के पानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराते हुए जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहा...
शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलत...
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्र...
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते...
कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरक...