रायबरेली (वीएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से निर्मित बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश का आम नागरिक आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिसका सीधा असर किसानों, युवाओं, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और मेहनतकश वर्ग की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और सरकार को राहत देने वाले फैसले लेने चाहिए।
इससे पहले रायबरेली पहुंचने पर राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। राहुल गांधी ने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी किया।
इससे पहले मंगलवार सुबह राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, जहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जनसंवाद, महिला संवाद और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह दौरा कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार पर अभियान में सहयोग न करने का आरोप लगाया।
न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि अपने चाचा के चेहलम समारोह में शामिल होना इतना जरूरी नहीं है और अगर रिश्ता इतना करीबी और घनिष्ठ था, तो उन्हें मृत्यु के स...
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती...
मुजफ्फरनगर में जाट महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर राजकुमार भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मां...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नॉर्वे यात्रा ने भारत और नॉर्वे के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। ओस्लो में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को “...