रायपुर(वीएनएस)।राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत बया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बया सहित 20 ग्राम पंचायत के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शिविर में प्राप्त 865 आवेदनों में से 125 का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण हेतु शपथ भी ली गई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे,भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी 5 टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिम,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं। इसके साथ ही विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत तुलसी एवं 4 नगरीय निकायों में भी शिविर आयोजित हुआ।
जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है...
ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड ...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की...
भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) एवं इसके पश्चात आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण ...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणक...