रात्रि गश्त के दौरान दर्दनाक हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत

Posted On:- 2026-05-20




धमतरी (वीएनएस)। शहर में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी रात करीब 3:30 बजे रात्रि गश्त पर थे।

इसी दौरान सिहावा चौक के पास ‘संजय आर्ट्स’ के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन (CG05 AV 0232) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप पांडे को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Related News
thumb

आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की का...

जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है...


thumb

स्वच्छता की ओर एक कदम और बढ़ा लुडेगः घर-घर होगा कचरा संग्रहण

ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफ...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न : तिलक राम, होली राम, पालेश्वर सिंह को...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड ...


thumb

जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारी गंभीरताप...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की...


thumb

अग्निवीर भर्ती में जांजगीर-चांपा जिले के 145 युवा चयनित, कलेक्टर ने...

भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) एवं इसके पश्चात आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण ...


thumb

सुशासन तिहार : प्रीति साहू के पक्का आवास का सपना हुआ पूरा

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणक...