विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, ग्रामीणों को स्वच्छता व शौचालय उपयोग के प्रति किया जागरूक

Posted On:- 2026-05-21




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रोत्साहित करना तथा शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण एवं उपयोग सुनिश्चित करना है। 

अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड समन्वयक, युवोदय टीम तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्व सहायता समूह की दीदियों ने शौचालय नहीं होने से होने वाली समस्याओं एवं बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को नियमित शौचालय उपयोग हेतु जागरूक किया।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत धुरली में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ वातावरण निर्माण तथा शौचालय निर्माण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत पीआरए गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों एवं इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण हेतु सभी से सहयोग करने की अपील की गई।



Related News
thumb

“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”

दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है। माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और ...


thumb

विकसित खेती की नई उड़ान : बीजापुर में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 05 मई से 20 मई 2026 तक संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल समापन बीजापुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया गया। अभिया...


thumb

इंद्रावती पार कर स्वास्थ्य टीम पहुँची अंदरुनी क्षेत्र नूगुर, 642 ग्...

कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में विकासखंड भैरमगढ़ अंतर्गत अत्यंत दुर्गम एवं अंदर...


thumb

पशुपालन से बदली प्यारेलाल यादव की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का म...

पशुपालन व डेयरी व्यवसाय ग्रामीण परिवारों के लिए आय का बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के ग्राम मंगापेठा निवासी प्यार...


thumb

उप जेल बीजापुर के आसपास 500 मीटर क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

जिला प्रशासन ने उप जेल बीजापुर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के ऊपर एवं आसपास 500 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया है...


thumb

संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक : मुरदोण्डा की उषा कुंजाम बनीं ग्रामीण म...

छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल ग्राम मुरदोण्डा, तहसील उसूर, जिला बीजापुर की निवासी 38 वर्षीय उषा कुंजाम ने संघर्षों से भरे जीवन को मेहनत और आत्मविश...