सुशासन तिहार 2026 - लोन मेले से स्व - सहायता समूहों को मिली नई आर्थिक ताकत

Posted On:- 2026-05-21




दरभा में आयोजित शिविर में एक करोड़ 59 लाख से अधिक राशि का ऋण स्वीकृत

जगदलपुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर दरभा में महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। शिविर में आयोजित लोन मेले के माध्यम से विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए 58 महिला स्व-सहायता समूहों को कुल एक करोड़ 59 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (ऋण) प्रदान की गई।

इस अवसर पर हितग्राही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समूहों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने से अब वे सिलाई, पशुपालन, किराना व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित गतिविधियों तथा अन्य लघु उद्यमों को आगे बढ़ा सकेंगी। महिलाओं ने कहा कि इस सहायता से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगी। शिविर में तीन लाख रुपए की ऋण सुविधा लेने वाली तीरथगढ़ निवासी पदमा कावड़े ने बताया कि पूर्व में कुक्कुटपालन कर व्यवसाय कर रही थी और अब लोन लेकर सुगंधित धान की खेती-किसानी कर मक्का और मौसमी सब्जी के उत्पादन करने की योजना बनाई है। इसी प्रकार छिंदावाडा निवासी लता राव ने लोन मेला से दो लाख की ऋण राशि स्वीकृत कराई है जिसका उपयोग किराना दुकान संचालन करना चाह रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहे हैं और उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, आवेदन निराकरण और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने की पहल की जा रहीं है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर लाभांवित हो रहे है।



Related News
thumb

“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”

दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है। माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और ...


thumb

विकसित खेती की नई उड़ान : बीजापुर में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 05 मई से 20 मई 2026 तक संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल समापन बीजापुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया गया। अभिया...


thumb

इंद्रावती पार कर स्वास्थ्य टीम पहुँची अंदरुनी क्षेत्र नूगुर, 642 ग्...

कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में विकासखंड भैरमगढ़ अंतर्गत अत्यंत दुर्गम एवं अंदर...


thumb

पशुपालन से बदली प्यारेलाल यादव की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का म...

पशुपालन व डेयरी व्यवसाय ग्रामीण परिवारों के लिए आय का बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के ग्राम मंगापेठा निवासी प्यार...


thumb

उप जेल बीजापुर के आसपास 500 मीटर क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

जिला प्रशासन ने उप जेल बीजापुर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के ऊपर एवं आसपास 500 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया है...


thumb

संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक : मुरदोण्डा की उषा कुंजाम बनीं ग्रामीण म...

छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल ग्राम मुरदोण्डा, तहसील उसूर, जिला बीजापुर की निवासी 38 वर्षीय उषा कुंजाम ने संघर्षों से भरे जीवन को मेहनत और आत्मविश...