अब कैंसर नहीं बनेगा बेटियों की राह का रोड़ा” : बीजापुर में मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान को मिला जोरदार समर्थन

Posted On:- 2026-05-22




बीजापुर (वीएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित  HPV वैक्सीन अब बीजापुर जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल को अब अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिलने लगा है। शुरुआती झिझक और भ्रम के बाद अब लोग तेजी से अपनी बेटियों को टीका लगवाने आगे आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 26 बालिकाएं  HPV वैक्सीन लगवा चुकी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में हजारों रुपये में मिलने वाला यह टीका जिला प्रशासन की पहल पर पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। यह न केवल बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षा देगा, बल्कि परिवारों को मानसिक शांति भी प्रदान करेगा।

HPV टीका क्यों है जरूरी- गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से 90ः तक सुरक्षा, WHO द्वारा अनुशंसित एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी सभी बालिकाओं के लिए निःशुल्क एक डोज में पूरा कोर्स

कहाँ लग रहा है टीका- वर्तमान में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ( CHCS ) में  HPV वैक्सीन उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसकी सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपनी बेटियों का टीकाकरण करवा सकें।

अब देर न करें- स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जल्द से जल्द निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर टीकाकरण कराएं। “स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य  HPV टीका लगवाएं, चिंता मुक्त जीवन पाएं।”




Related News
thumb

हिमाचल के “युवा-उत्सव“ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया ज...

सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत स...


thumb

दोरनापाल में स्वच्छता को मिली नई दिशा, नागरिकों ने लिया पर्यावरण सं...

नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया।


thumb

घर-घर पहुंच रहा निर्वाचन दल, हर पात्र नागरिक को मिलेगा एपिक कार्ड ...

जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ...


thumb

किकिरपाल और कोटरीपाल में उमड़ा जनसैलाब : ‘कला जत्था’ के जरिए गांव-गा...

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ...


thumb

कलेक्टर ने आत्मसमर्पित महिला को सौंपा ऋण का चेक

राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हंे स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर...


thumb

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल की वादियों में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फ...

बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस...