सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले में मासिक धर्म का जागरूकता कार्यक्रम को और गति देने हेतु स्काउट एवं गाइड दल द्वारा कलेक्टर पदमिनी भोई साहू से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम एवं जिले में हो रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।
मुलाक़ात के दौरान कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यक्रम किशोर किशोरियों को ही नहीं वरन संपूर्ण समाज को एक नयी सोच एवं नए वातावरण में वर्तमान और आगामी पीढ़ी के बालिकाओं के प्रति नजरिया में बदलाव लाएगी। सभी जागरूक होंगे। कलेक्टर ने यूनिसेफ एवं स्काउट्स गाइड्स के द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक संकोच को दूर करना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन के प्रति सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।
एएसपी निमिषा पाण्डेय ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर चुप्पी नहीं बल्कि खुलकर संवाद और जागरूकता की आवश्यकता है। प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव जी ने के कहा कि यूनिसेफ के सहयोग से शुरू किया गया यह अभियान किशोर स्वास्थ्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगा। स्काउट्स एवं गाइड्स हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कार्यक्रम को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले से जिला संयुक्त सचिव गुणवती साहू जिला संगठन आयुक्त (गाइड) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) मीना जांगड़े एवं सतरूपा बसंत (जिला काउंसलर भगवान प्रसाद बसंत, रमाशंकर साहू, छतराम निराला, विकासखण्ड सचिव सारंगढ़ कन्हैया लाल लहरे आदि ने अपनी उपस्थिति देकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी।
उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ. पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पाण्डेय राज्य संगठन आयुक्त द्वय अमित क्षत्री एवं जलवती साहू के निर्देशानुसार मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत “तारुण्य वार्ता" के दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला के सभी लीडर का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न कराया गया जिससे सभी लीडर अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों को जानकारी साझा कर लाभान्वित कर सकें।
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज नगर निगम दुर्ग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पुराना गंज मंडी दुर्ग में किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस...
जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा आज सीएसआर स्वास्थ्य पहल के तहत दुर्ग जिले के टीबी मरीजों के लिए 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल के ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम के नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से मिलकर एवं उनकी...
जिले एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हरी खाद जैसे मूंग, ढैंचा या सनई की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय 15 मई से जून के अंत तक है। खरीफ की मुख्य फसल जैसे धा...
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम...