बेमेतरा (वीएनएस)। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किए जा रहे “समाधान समारोह” (विशेष लोक अदालत) के सफल आयोजन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान माननीय सरोज नंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन तथा स्वर्णलता ओम यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर से प्राप्त दिशा-निर्देश एवं एस.ओ.पी. के अनुरूप अधिकार मित्रों द्वारा आमजनों को विशेष लोक अदालत संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम कंतेली में अधिकार मित्र तरुण आनंद एवं स्वाति कुंजाम द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं आमजनों को जानकारी देते हुए बताया गया कि न्याय को सरल, सुलभ एवं जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह 2026” की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की जा चुकी है।
सर्वोच्च न्यायालय परिसर में होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन :
जानकारी दी गई कि सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जाएगा। विशेष लोक अदालत से पूर्व पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके।
वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ सकेंगे पक्षकार :
शिविर में यह भी बताया गया कि पक्षकार इन सुलह बैठकों एवं वार्ताओं में स्वयं उपस्थित होकर अथवा वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। जिन व्यक्तियों के मामले माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने प्रकरणों को “समाधान समारोह” (विशेष लोक अदालत) में शामिल कर आपसी सहमति से निराकरण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह की जानकारी दी गई :
विधिक जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों, न्याय तक सरल पहुंच तथा वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। आमजनों से अपील की गई कि वे न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल एवं त्वरित बनाने के लिए इस विशेष पहल का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा, तालुका विधिक सेवा समिति साजा अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07824-299152 पर संपर्क किया जा सकता है।
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज नगर निगम दुर्ग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पुराना गंज मंडी दुर्ग में किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस...
जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा आज सीएसआर स्वास्थ्य पहल के तहत दुर्ग जिले के टीबी मरीजों के लिए 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल के ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम के नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से मिलकर एवं उनकी...
जिले एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हरी खाद जैसे मूंग, ढैंचा या सनई की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय 15 मई से जून के अंत तक है। खरीफ की मुख्य फसल जैसे धा...
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम...