पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

Posted On:- 2026-05-25




नई दिल्ली (वीएनएस)। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं, जिससे आम लोगों और खासकर मध्यम वर्ग की चिंता बढ़ गई है।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

पेट्रोल पंपों पर लोगों ने लगातार बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि महंगाई का सीधा असर घरेलू बजट, रोजमर्रा के खर्च और रोजगार पर पड़ रहा है।

टैक्सी चालकों और दैनिक यात्रियों ने भी ईंधन कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंता जाहिर की है।

इससे पहले 23 मई को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा किया था।

बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण ईंधन दरों में लगातार इजाफा हो रहा है।

बढ़ती कीमतों से परिवहन और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है।



Related News
thumb

कचरे से कमाई का रास्ता: 2047 तक 51 अरब डॉलर बाजार का बड़ा मौका

भारत के शहरों में बढ़ता जैविक कचरा आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वच्छ ऊर्जा के लिए बड़ा अवसर बन सकता है।


thumb

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 135 अंक गिरा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती तेजी के बावजूद कारोबार के अंत तक बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।


thumb

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।


thumb

ग्रीन एनर्जी में भारत की लंबी छलांग: 2025-26 में अक्षय ऊर्जा उत्पाद...

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


thumb

सोना-चांदी में फिर चमक, कीमतों में जोरदार उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखने लगा है। दो दिन की सुस्ती के बाद आज...