धर्मेंद्र को मिला 'पद्म विभूषण', हेमा मालिनी ने भावुक होकर स्वीकार किया सम्मान

Posted On:- 2026-05-25




नई दिल्ली(वीएनएस)।राष्ट्रपति भवन में 25 मई को साल 2026 के पद्म अवार्ड दिए गए। इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। ऐसे में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को मिले पुरस्कार को ग्रहण किया।इस दौरान वो काफी भावुक नजर आईं। उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया कि वो धर्मेंद्र को कितना याद कर रही थीं।

धर्मेंद्र को पद्म पुरस्कार मिलने पर हेमा ने कही यह बात

पद्म पुरस्कार की घोषणा साल 2026, जनवरी में की गई थी। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हेमा ने कहा था, "यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है।"इसके साथ ही उन्होंने पुरस्कार मिलने पर परिवार की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया।हेमा ने आगे कहा, "अहाना मेरे साथ है, ईशा आना चाहती थीं, लेकिन आ नहीं सकी। इससे पूरा परिवार खुश है। सनी, बॉबी, सभी को इस बात की जानकारी है। यह हम सबके लिए एक बड़ा पल है।"

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन?

आपको बता दें धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 में 89 वर्ष की आयु में हुआ था। हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र, फिल्म जगत में एक चहेते व्यक्तित्व थे।धर्मेंद्र को निधन से पहले आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।वहीं उनके निधन के बाद 25 दिसंबर, 2025 को उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई। हालांकि, यह बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।



Related News
thumb

तमिलनाडु में AIADMK के 3 विधायक TVK में शामिल, इस्तीफा दिया

तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को नया मोड़ दिया। यहां अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के 3 बागी विधायकों ने पार्टी छोड़कर सत्तारूढ...


thumb

सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका,पीठ बोली- इतनी...

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई की और उस पर तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया


thumb

योगीराज की तरह बंगाल में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर

हावड़ा में कुख्यात अपराधी आकाश सिंह के साथ हुई पुलिस कार्रवाई ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। पुलिस उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुराने मामलो...


thumb

भारत में डर फैलाने की जरूरत नहीं, निर्मला सीतारमण बोलीं- वैश्विक चु...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी दावों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था सकारात्मक और मजबूत बनी हुई है।


thumb

केएमसी नोटिस के बाद अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस, सियासी पारा हाई

पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के आवास का दौरा किया, यह घटना केएमसी द्वारा उनकी संपत्तियों को लेकर अनाधिकृत निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के कु...