सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही कविता महत ने जताई खुशी

Posted On:- 2026-05-26




ग्रामीणों से की योजना का लाभ लेने की अपील, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक मुफ्त मिलेगा इलाज

अम्बिकापुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश आयोजित समाधान शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठमुंडा की रहने वाली कविता महत का आयुष्मान कार्ड समाधान शिविर में बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनका कार्ड नहीं बन पाया था, लेकिन सुशासन तिहार शिविर में आसानी से कार्ड बन गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

कविता महत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए, ताकि बीमारी के समय आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना बहुत सहायक है और इससे निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है।

उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शिविरों में विभागीय अधिकारी स्वयं पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं गांव-गांव पहुंच रही हैं तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।




Related News
thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...


thumb

संकट में भी नहीं टूटा हौसला: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं।


thumb

30 दिन में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश, सभी शासकीय भवनों में ...

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों...