सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत, 9 को वितरित किए गए सहायक उपकरण

Posted On:- 2026-05-26




कोण्डागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई।

शिविर में कुल 09 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान किए गए। ग्राम कन्हारगांव के अंशुराम यादव एवं विद्या नेताम तथा ग्राम बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें उनके दिनचर्या में सुविधा होगी। वहीं ग्राम कन्हारगांव के पनकु नेताम, सगना, एतवारिन बाई, गड़राराम सलाम और ग्राम बंजोला के मंगल बघेल को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कन्हारगांव की इतवारिन नेताम को वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों को करने में आसानी होगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुशासन तिहार जैसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।




Related News
thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...


thumb

संकट में भी नहीं टूटा हौसला: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं।


thumb

30 दिन में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश, सभी शासकीय भवनों में ...

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों...