रायपुर (वीएनएस)। अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद क्षेत्र में प्रभावी नियंत्रण नहीं होने पर 29 मई को एसीसीयू रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे में छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान ढाबे में अवैध शराब की बिक्री होती पाई गई।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर मौजूद थे। जांच में यह भी सामने आया कि वे ढाबा संचालक लल्ला सोनवानी के साथ अलग से बातचीत करते पाए गए, जिसे विभाग ने संदिग्ध आचरण माना।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसपी ने निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान 'सुशासन तिहार 2026' लगातार सफलता के नए कीर्त...
अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं रह जाता। नारायणपुर जिले के स्वास्थ्...
राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी।
सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर पेण्ड्रा स्थित मल्टी परपज स्कूल के असेम्बली ह...
छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।