सुशासन तिहार बना वरदान: एक छत के नीचे 603 समस्याओं का निराकरण

Posted On:- 2026-05-30




​रायपुर (वीएनएस)। राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी। 'सुशासन तिहार 2026' के तहत आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर आम जनता के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। शिविर में न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया, बल्कि कुल 872 आवेदनों में से 603 का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर जनता को बड़ी राहत दी गई।

​14 गांवों के ग्रामीणों की उम्मीदों का केंद्र बना राजपुर
​इस विशाल समाधान शिविर में राजपुर क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 14 ग्राम पंचायतों (राजपुर, झाझरकेरा, बोरसी, भोथा, लड़ेर, पाहंदा, सोनेवारा, सरगी, डाभा, करेली छोटी, छिपली, मोहंदी, बेलोरा और सोनपैरी) के ग्रामीण अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।

​शिविर के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 869 मांग संबंधी और 03 शिकायत संबंधी थे। प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि इनमें से 601 मांग और 02 शिकायतों का तत्काल निपटारा कर दिया गया। वहीं, शेष बचे आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

किसी को मिली ट्राईसिकल, तो किसी को राशन कार्ड
​शिविर में केवल कागजी कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के हाथों में सौंपा गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।

जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 05 परिवारों को नए राशन कार्ड सौंपे गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा एक दिव्यांग हितग्राही को ट्राईसिकल प्रदान कर उनके जीवन की राह आसान की गई। इसी तरह श्रम विभाग की ओर से 04 श्रमिकों को उनके श्रम कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर 65 ग्रामीणों का मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल, बीपी, शुगर और मौसमी बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही 5 बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरित किए गए। परिवहन विभाग ने मौके पर ही 15 ग्रामीणों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए, जबकि 07 लोगों की पहचान संबंधी डिजिटल अपडेशन (नवीन एवं सुधार) के कार्य पूरे किए गए।

​"गाँव में ही सरकार": ग्रामीणों के खिले चेहरे
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना था कि पहले जिन कामों के लिए उन्हें ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, वे काम आज उनके गांव के भीतर ही एक छत के नीचे चुटकियों में हो गए। प्रशासन की इस त्वरित कार्यशैली से ग्रामीणों में एक नया विश्वास जगा है।



Related News
thumb

सुशासन तिहार: 509 समस्याओं का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा

अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान 'सुशासन तिहार 2026' लगातार सफलता के नए कीर्त...


thumb

अबूझमाड़ के घने जंगल से निकलकर शहर तक पहुंची 'वय वंदना योजना'

अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं रह जाता। नारायणपुर जिले के स्वास्थ्...


thumb

जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़

सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर पेण्ड्रा स्थित मल्टी परपज स्कूल के असेम्बली ह...


thumb

अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित

अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...


thumb

फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के क...

छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।