कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Posted On:- 2026-06-01




अहमदाबाद (वीएनएस)। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 75) रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया।

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फ़ाइनल नहीं हारे हैं।



Related News
thumb

नॉर्वे शतरंज में गुकेश ने प्रज्ञानंद को हराया

ओस्लो में चल रहे नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट के पांचवें दौर में एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने ...


thumb

कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

इंडियन प्रीमियर लीग के बीच बेंगलुरु से भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पड...


thumb

अनिमेष कुजूर की तूफानी दौड़, राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर राष्ट्रमंडल ख...

भारतीय एथलेटिक्स में एक रोमांचक घटनाक्रम में, अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया।


thumb

गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, फेडरे...

रांची में आयोजित फेडरेशन कप में धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।


thumb

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव, कई को आराम, 4 नए...

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ समेत चार नए चेहरों ...