सूरजपुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत टमकी में धान खरीदी केंद्र के समीप समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का गहन परीक्षण करते हुए आमजनों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया।
शिविर के दौरान विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का शिविर स्थल पर ही अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण कर आवेदकों को राहत दी गई, जबकि शेष बचे आवेदनों को समय-सीमा के भीतर शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
सुशासन तिहार 2026 में ग्राम पंचायत टमकी के अंतर्गत कुल 13 ग्रामों के ग्रामीण इस समाधान शिविर में शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से ’’खोड़, केशर, छतौलिबिजो, टमकी, इंजानी, करवा, मसनकी, बेदमी, चिकनी, मयुरधक्की, लांजित, कुप्पा एवं खर्रा’’ के ग्रामीण शामिल रहे।
शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन के वितरण प्रतिशत के संबंध में जांच कर खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि ।म्च्क्ै.ब्ळ पोर्टल के अनुसार 29 मई 2026 ...
तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 म...
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट...
छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी का सीजन शुरू होते ही राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्र...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सूरजपुर की पहल पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे जिले में व्यापक नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चला...