सूरजपुर (वीएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत देवीपुर की निवासी नीरावती पति प्रभुनाथ का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में जीवन यापन कर रहा है।
नीरावती बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकने, दीवारों के कमजोर होने और अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करना आर्थिक रूप से संभव नहीं था, जिससे हर मौसम में चिंता बनी रहती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्रता के आधार पर नीरावती का चयन हुआ और उन्हें पक्का मकान निर्माण के लिए शासन से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। प्राप्त राशि का उपयोग कर उन्होंने अपने परिवार के लिए मजबूत एवं सुरक्षित आवास का निर्माण कराया। समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होने से अब पूरा परिवार सुविधाजनक वातावरण में रह रहा है।
नीरावती ने बताया कि नए घर के निर्माण से उनके परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। अब बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिल गई है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है तथा परिवार को सुरक्षा और सम्मान का अनुभव हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां लाने का कार्य कर रही है। आज उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन के वितरण प्रतिशत के संबंध में जांच कर खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि ।म्च्क्ै.ब्ळ पोर्टल के अनुसार 29 मई 2026 ...
तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 म...
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट...
छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी का सीजन शुरू होते ही राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्र...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सूरजपुर की पहल पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे जिले में व्यापक नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चला...