तत्काल मिली बैटरी संचालित ट्राई सायकल, लाभार्थियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Posted On:- 2026-06-02




रायपुर(वीेएऩएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां पहुंचने वाले जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को सहायता की अपेक्षा लेकर पहुंचे दो दिव्यांगजनों को तत्काल बैटरी संचालित ट्राई सायकल उपलब्ध कराई गई। ग्राम चंद्रपुर, तहसील पत्थलगांव निवासी श्री त्रिनाथ पैंकरा तथा ग्राम घुघरी, तहसील बगीचा निवासी श्रीमती फूलसुंदरी बाई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से बैटरी चलित ट्राई सायकल प्रदान की गई।

ट्राई सायकल प्राप्त होने पर दोनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी। इस सहायता से उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है तथा सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिल रही है।

जनसेवा और त्वरित समाधान के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आज क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए आशा, विश्वास और सहारे का सशक्त केंद्र बन गया है।




Related News
thumb

वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सरगुजा वन मंडल की पहल : खुले व असुरक्षित ...

सरगुजा वन मंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास स्थित...


thumb

खेत बचाओ अभियान : नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी ...

खेती में रासायनिक खादों के बेहिसाब प्रयोग से मिट्टी की कम होती उपजाऊ क्षमता के बीच अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी, नावापारा के एक प्रगति...


thumb

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव : खेतों में नैनो य...

जिले में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खेती की लागत कम करने, मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित र...


thumb

सलका में जनसमस्या निवारण शिविर, 14 गांवों के ग्रामीण पहुंचे, ’बुजुर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बैकुंठपुर जनपद...


thumb

जिले की सहकारी समितियों में उर्वरक वितरण में तेजी, खरीफ वर्ष 2026-2...

खरीफ सीजन 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा खाद की...


वैज्ञानिक पद्धति से कचरे के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निपटान को मिले ...

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शु...