सलका में जनसमस्या निवारण शिविर, 14 गांवों के ग्रामीण पहुंचे, ’बुजुर्गों व जरूरतमंद तबकों को वितरित की गई हितग्राहीमूलक सामग्री’

Posted On:- 2026-06-02




’योजनाओं का लाभ मिला या नहीं, शिविर में विधायक ने ली जानकारी’

कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सलका में महुआ पेड़ की छांव में खुले मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सलका, सलबा, भण्डारपारा, अमरपुर, पोटेडांड, मनसुख, डोहडा, चिल्का, सरईगहना, मुडीझरिया, बस्ती, जामपारा, केनापारा व सागरपुर गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक भईया लाल राजवाड़े ने ग्रामीणों से संवाद कर प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना तथा पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विधायक राजवाड़े ने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने स्वयं अनेक आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को समझा तथा संबंधित अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को आश्वत किया कि प्राप्त आवेंदनो का गुणवत्तापूर्ण व समय पर समाधान किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर स्थल पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। साथ ही बाल विवाहश् मुक्त जिला बनाने के लिए विधायक ने ग्रामीणो को शपथ दिलवाया।

शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, फूड बास्केट, आइस बॉक्स सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्री वितरित की गई। वहीं दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण के रूप में छड़ियां प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ एवं अभिनंदन पत्र भी वितरित किए गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जनपद सदस्य जगमनी टोप्पो, एसडीएम उमेश पटेल, ग्राम पंचायत दोहड़ा की सरपंच यशोदा, ग्राम पंचायत मनसुख की सरपंच दिल कुंवर, ग्राम पंचायत सलका के सरपंच दुर्गा सिंह, ग्राम पंचायत पोटेडांड की सरपंच दुर्गावती सहित



Related News
thumb

कटकोना शिविर में गूंजा नशामुक्ति का संदेश : हजारों लोगों ने लिया नश...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड खड़गवां के ग्राम कटकोना में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं बना, ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर ने सुनीं 46 शिकायतें

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद का सशक्त मंच बनक...


thumb

समय पर मिली खाद-बीज सामग्री, किसान मोहरसाय के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम महाराजपुर निवासी किसान मोहरसाय के लिए इस वर्ष का खरीफ सीजन नई उम्मीद, आत्मविश्वास और खुशहाली का संदेश लेकर आया है। लगभ...


thumb

परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आगामी प्री-डीएड 2026 परीक्षा को लेकर साइंस कॉलेज सभागार में प्री-डीएड परीक्षा में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प...


thumb

खरीफ सीजन के लिए जिले में पर्याप्त बीज उपलब्ध, समितियों के माध्यम स...

आगामी खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले के किसानों को उन्नत और गुणवत्तापूर्ण बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभ...


thumb

आगामी खरीफ मौसम में हरी खाद (ढैंचा-मूंग) के उपयोग से भूमि सुधार व उ...

आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा कृषकों को टिकाऊ खेती और बेहतर उत्पादन के लिए समसामयिक सलाह दी गई है। विभाग ने किसानों से रासायनिक उर...