समय पर मिली खाद-बीज सामग्री, किसान मोहरसाय के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Posted On:- 2026-06-02




एमसीबी (वीएनएस)। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम महाराजपुर निवासी किसान मोहरसाय के लिए इस वर्ष का खरीफ सीजन नई उम्मीद, आत्मविश्वास और खुशहाली का संदेश लेकर आया है। लगभग 0.90 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले मोहरसाय को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बरबसपुर, शाखा मनेंद्रगढ़ के माध्यम से समय पर खाद, बीज एवं उर्वरक उपलब्ध होने से खेती की तैयारियों में बड़ी राहत मिली है। अब वे पूरे उत्साह के साथ खेतों में बुआई की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद जता रहे हैं।

छोटे एवं सीमांत किसान मोहरसाय बताते हैं कि खेती का प्रत्येक मौसम उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। सीमित भूमि होने के कारण समय पर कृषि आदानों की उपलब्धता ही अच्छी फसल की नींव रखती है। खरीफ फसल की तैयारी के दौरान उन्हें समिति के माध्यम से यूरिया, डीएपी, उन्नत धान बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराई गई। इससे उन्हें बाजार से महंगे दामों पर सामग्री खरीदने या निजी उधार लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

वे बताते हैं कि सहकारी समिति की इस सुविधा ने उनकी आर्थिक चिंताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। समय पर खाद और बीज मिलने से अब वे खेती के सभी कार्य निर्धारित समय पर कर पा रहे हैं, जिससे बेहतर उत्पादन की संभावना भी बढ़ गई है। उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष अच्छी पैदावार होने पर परिवार की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। मोहरसाय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना किसान हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती करने में सुविधा मिल रही है तथा वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सहकारी व्यवस्था के सशक्त होने से अब गांवों तक कृषि संसाधनों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। पहले जहां किसानों को खेती के मौसम में खाद-बीज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, वहीं अब आवश्यक कृषि सामग्री समय पर मिल रही है। इससे किसानों के समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है। मोहरसाय की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की किसान हितैषी योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था ग्रामीण अंचलों में किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। समय पर उपलब्ध संसाधनों ने न केवल उनकी खेती को नई गति दी है, बल्कि उनके परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीदों को भी मजबूती प्रदान की है। ऐसी पहले किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए कृषि क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।



Related News
thumb

अपर कलेक्टर प्रदीप ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएँ

अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्...


thumb

इचकेला में आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन

जिले के ग्राम इचकेला में 28 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक समापन हुआ। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने...


thumb

किसानों को नहीं होगी उर्वरक की कमी, जिले में पर्याप्त मात्रा में भं...

खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई ह...


thumb

’मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जनसेवा का भरोसेमंद केंद्र, दिव...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभर रहा ह...


thumb

जिले में 02 जून को 2.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 4.3 मिमी होती है। बीते दिवस ...


thumb

देवचरण राम को सुशासन शिविर में मिला राशनकार्ड, मुख्यमंत्री का जताया...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवचरण ग्राम रायकोना निवासी को ज...