देवचरण राम को शिविर में मिला राशन कार्ड, चेहरे पर आई खुशी

Posted On:- 2026-06-02





रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। जशपुर जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जशपुर विकासखंड के ग्राम बोकी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्राम रायकोना निवासी श्री देवचरण राम को राशन कार्ड प्रदान किया गया। शिविर में राशन कार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पौधा भी प्रदान किया गया।श्री देवचरण राम ने बताया कि उन्होंने शिविर में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रशासन की तत्परता से उनका आवेदन शीघ्र स्वीकृत हुआ और उन्हें शिविर स्थल पर ही राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी, जिससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की सेवाएं गांव स्तर तक पहुंच रही हैं और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।




Related News
thumb

वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सरगुजा वन मंडल की पहल : खुले व असुरक्षित ...

सरगुजा वन मंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास स्थित...


thumb

खेत बचाओ अभियान : नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी ...

खेती में रासायनिक खादों के बेहिसाब प्रयोग से मिट्टी की कम होती उपजाऊ क्षमता के बीच अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी, नावापारा के एक प्रगति...


thumb

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव : खेतों में नैनो य...

जिले में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खेती की लागत कम करने, मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित र...


thumb

सलका में जनसमस्या निवारण शिविर, 14 गांवों के ग्रामीण पहुंचे, ’बुजुर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बैकुंठपुर जनपद...


thumb

जिले की सहकारी समितियों में उर्वरक वितरण में तेजी, खरीफ वर्ष 2026-2...

खरीफ सीजन 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा खाद की...


वैज्ञानिक पद्धति से कचरे के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निपटान को मिले ...

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शु...