रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

Posted On:- 2026-06-02




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल सुकमा क्षेत्र में कृषि विकास को गति देने और स्थानीय किसानों की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

योजना के मुख्य लाभ एवं क्रियान्वयन’

          इस योजना के प्रस्तावित कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर क्षेत्र के स्थानीय किसानों को 69 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना के कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग (जगदलपुर) को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।  योजना के पूर्ण होने के बाद, रूपांकित सिंचाई क्षमता में आ रही कमी पूरी होगी और पूरे क्षेत्र को पर्याप्त सिंचाई का लाभ मिलेगा।




Related News
thumb

वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सरगुजा वन मंडल की पहल : खुले व असुरक्षित ...

सरगुजा वन मंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास स्थित...


thumb

खेत बचाओ अभियान : नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी ...

खेती में रासायनिक खादों के बेहिसाब प्रयोग से मिट्टी की कम होती उपजाऊ क्षमता के बीच अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी, नावापारा के एक प्रगति...


thumb

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव : खेतों में नैनो य...

जिले में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खेती की लागत कम करने, मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित र...


thumb

सलका में जनसमस्या निवारण शिविर, 14 गांवों के ग्रामीण पहुंचे, ’बुजुर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बैकुंठपुर जनपद...


thumb

जिले की सहकारी समितियों में उर्वरक वितरण में तेजी, खरीफ वर्ष 2026-2...

खरीफ सीजन 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा खाद की...


वैज्ञानिक पद्धति से कचरे के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निपटान को मिले ...

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शु...