रायपुर(वीएनएस)।शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले में 39 नवीन ग्रामीण सेवा सहकारी समिति का गठन किया गया है। सभी नवीन 39 सहकारी समितियो को खाद के सुगमतापूर्ण वितरण हेतु पीओएस मशीन प्रदाय किया गया है। पीओएस मशीन उपलब्ध होते ही सभी नवीन समितियों में किसानों को सुगम खाद-बीज़ का वितरण किया जा रहा है।
नवीन गठित 39 सहकारी समितियों के 89 पंचायतों में 112 ग्रामो के 43639 किसानो को इससे लाभ हुआ है। किसानों को खेती किसानी के लिये सुगमता पूर्वक त्वरित एवं अपने गृह ग्राम के निकट ही खाद बीज एवं नगद ऋण प्राप्त हो रहा है जिससे किसानो में ख़ुशी व्याप्त है। 39 नवीन समितियों में अभी तक 112 ग्रामों के 43639 किसानों को खाद प्रदाय हेतु 1876 टन का खाद का भंडारण एवं 353 टन खाद का वितरण के साथ कुल 48 करोड 99 लाख का ऋण वितरण किसानो को किया जा चुका है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खरीफ सीजन में जिले के किसानों को आवश्यकता अनुसार सहकारी समितियों से खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कृषि केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध हो सके।
सरगुजा वन मंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास स्थित...
खेती में रासायनिक खादों के बेहिसाब प्रयोग से मिट्टी की कम होती उपजाऊ क्षमता के बीच अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी, नावापारा के एक प्रगति...
जिले में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खेती की लागत कम करने, मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित र...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बैकुंठपुर जनपद...
खरीफ सीजन 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा खाद की...
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शु...