पशुधन विकास विभाग को मिले 328 आवेदन, 323 का हुआ निराकरण

Posted On:- 2026-06-02




महासमुंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में आयोजित 37 समाधान शिविरों में पशुधन विकास विभाग को अब तक कुल 328 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 327 मांग संबंधी एवं 1 शिकायत का आवेदन शामिल है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अंजना नायडू ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से 322 मांग एवं 1 शिकायत सहित कुल 323 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 5 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण प्रक्रिया में है। कुल प्राप्त आवेदनों में राज्य बकरी उद्यमिता योजना के 105, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के 118, गाय पालन (डेयरी) योजना के 74, सुकरत्रयी योजना के 10, वत्स पालन पोषण के 7, नरबकरा योजना के 5 तथा कुक्कुट प्रोत्साहन योजना के 3 आवेदन शामिल हैं।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नायडू ने बताया कि विभाग द्वारा हितग्राहियों के आवेदन पूर्ण कराए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपलब्ध लक्ष्य एवं संसाधनों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है।




Related News
thumb

अपर कलेक्टर प्रदीप ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएँ

अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्...


thumb

इचकेला में आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन

जिले के ग्राम इचकेला में 28 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक समापन हुआ। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने...


thumb

किसानों को नहीं होगी उर्वरक की कमी, जिले में पर्याप्त मात्रा में भं...

खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई ह...


thumb

’मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जनसेवा का भरोसेमंद केंद्र, दिव...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभर रहा ह...


thumb

जिले में 02 जून को 2.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 4.3 मिमी होती है। बीते दिवस ...


thumb

देवचरण राम को सुशासन शिविर में मिला राशनकार्ड, मुख्यमंत्री का जताया...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवचरण ग्राम रायकोना निवासी को ज...