महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में ग्राम बांसकुडा की गीता पटेल ने भू अधिकार पत्र में सुधार के लिए आवेदन किया। इसी तरह बिरकोनी के किसान चित्रसेन साहू ने जमीन तक झूलते विद्युत तार को हटाने, सेवानिवृत्त भृत्य सुरेश साहू ने उपादान भुगतान हेतु, राहुल आर्य ने अंतर्जातीय विवाह अनुदान राशि के लिए आवेदन किया। वहीं ग्राम चौकबेडा के निवासियों ने भुरकोनी से चौकबेडा, छुईहा-तुपकबोरा मार्ग डामरीकरण के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लंबित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर विनय लंगेह की संवेदनशीलता, मासूम का होगा चिरायु से उपचार :
आवेदक टिकेश्वरी साहू अपने 8 साल के मासूम पुत्र को लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उसने कलेक्टर को बताया कि उसके पुत्र परमानंद को शुरुआत से ही सिकलसेल की बीमारी है। जिसमें प्रत्येक 4 माह में खून चढ़ाया जाता है। महिला के आवेदन को देखकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मानवीय पहल दिखाते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए मासूम परमानंद को चिरायु योजना का लाभ दिलाने और उसके बेहतर उपचार के लिए भी कहा।
अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्...
जिले के ग्राम इचकेला में 28 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक समापन हुआ। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने...
खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई ह...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभर रहा ह...
जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 4.3 मिमी होती है। बीते दिवस ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवचरण ग्राम रायकोना निवासी को ज...