जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की निर्देशन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्कीकरण, जैविक कचरे से खाद निर्माण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जल संरक्षण तथा स्थानीय जल स्रोतों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों, स्वच्छता कर्मियों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों की सफाई तथा वृक्षारोपण जैसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों को कचरा पृथक्कीकरण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह विशेष अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए एक स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रह...
जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के नि...
कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...
छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...
जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...
जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...