निःशुल्क डायलिसिस सेवा से मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल में 14,410 सेशन पूरे

Posted On:- 2026-06-25




बलौदाबाजार, 25 जून 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल का डायलिसिस केंद्र किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय निःशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत संचालित यह सेवा मरीजों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।


सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्ष 2023 से डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। सेवा प्रारंभ होने के बाद से अब तक कुल 14,410 डायलिसिस सेशन पूरे किए जा चुके हैं। इस सुविधा का लाभ जिले के 197 पंजीकृत मरीज उठा चुके हैं।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि 25 जून को नए किडनी मरीजों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ऑनलाइन परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका लाभ जरूरतमंद मरीज ले सकते हैं।


डायलिसिस केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे भाटापारा विकासखंड के ग्राम गोगिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में उनका पहला डायलिसिस सेशन हुआ है। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में दो सेशन कराए थे, जहां हर सप्ताह 7 से 8 हजार रुपये तक का खर्च आता था। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क मिलने से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है।


जिला अस्पताल की यह पहल न केवल किडनी रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।



Related News
thumb

लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत संवर्गवार चयन सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आ...


thumb

बिहान योजना से बदली चन्द्रिका जैन की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही ‘बिहान’ योजना से जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर कांकेर व...


thumb

पट्टे की जमीन का चिन्हांकन कर कब्जा दिलाने महिला ने कलेक्टर से लगाई...

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्...


thumb

4 विकास कार्यों के लिए 33 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में जनहित के 04 विभिन्न विकास कार्यों क...


thumb

अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन पर बढ़ा जुर्माना

छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग के द्वारा विगत दिनों गौण खनिजों नियमों मे परिवर्तन को केबिनेट की बैठक में मंजूरी प्राप्त हो चुकी थी जिसके तहत संशोधि...


thumb

देरी से मानसून और एल-नीनो की चुनौतीः कम अवधि की फसलें बनेंगी किसानो...

जिले में एल-नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून के कारण अब तक सामान्य से केवल 25 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही...