विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और सिकल सेल बचाव की दी जानकारी

Posted On:- 2026-06-04




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी के साथ-साथ पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल से प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श एवं मानसिक सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला की प्रभारी बीएमओ डॉ. अंजली निराला, सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका, जिला अस्पताल से योग चिकित्सक डॉ. कृपाचार्य यादव, संगवारी संस्था के सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रामाणिक तथा स्टाफ नर्स रीतू मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 22 सिकल सेल मरीजों एवं उनके परिजनों सहित कुल 40 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य की विशेष देखभाल, पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा नियमित दिनचर्या अपनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। योग चिकित्सक डॉ. कृपाचार्य यादव ने प्रतिभागियों को अनुलोम - विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं तिर्यक ताड़ासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि विवाह से पूर्व सिकल कुंडली मिलान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय पर दवा सेवन करने से इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। 

उपस्थित लोगों को सिकल सेल के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। पीयर सपोर्ट मीटिंग में मरीजों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव भी साझा किए। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम ने सिकल सेल से प्रभावित परिवारों को नई जानकारी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




Related News
thumb

ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रम...

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई...


thumb

सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निरा...


thumb

जिले में 04 जून को 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस...


thumb

राष्ट्रीय स्तर पर चमका सरडीह का नाम : स्वच्छ व हरित ग्राम श्रेणी मे...

बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ...


thumb

नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित : वार्ड नंबर 8 में प...

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पा...