ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-06-04




वेबसाइट व क्यूआर कोड स्कैन करके लिया जा सकता है शपथ

जशपुरनगर (वीएनएस)। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई-प्रतिज्ञा (ई-प्लेज) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ दिलाने तथा समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शपथ लेकर नशे के विरुद्ध जन आंदोलन का हिस्सा बन सकेंगे।

कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्देश जारी कर सभी विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवा समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्वयंसेवकों तथा आम नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन शपथ दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अभियान के अंतर्गत रैली, कार्यशाला, संगोष्ठी, शपथ समारोह, खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। सोशल मीडिया, सूचना पटल एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों से भी अभियान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

ऑनलाइन शपथ लेते ही मिलेगा प्रमाण पत्र :

ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ लेने के लिए नागरिक https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गूगल लेंस के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर https://nmba.dosje.gov.in वेबसाइट पर जाकर ष्टेक अ प्लेजष् विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पता दर्ज कर जानकारी जमा करने पर नशा मुक्ति शपथ प्रमाण पत्र स्वतः जनरेट हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।




Related News
thumb

सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निरा...


thumb

विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और सिकल सेल बचाव की दी जानकारी

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी क...


thumb

जिले में 04 जून को 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस...


thumb

राष्ट्रीय स्तर पर चमका सरडीह का नाम : स्वच्छ व हरित ग्राम श्रेणी मे...

बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ...


thumb

नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित : वार्ड नंबर 8 में प...

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पा...