सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : विधायक रायमुनी भगत

Posted On:- 2026-06-04




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम पंचायत बोकी में 29 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बाला छापर, गम्हरिया, रेगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुई कोना एवं सारूडीह सहित 15 गांवों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से त्वरित ही सकने वाले आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों के को निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम विश्वास राव मस्के ने की।

प्रधानमंत्री आवास  से साकार हुआ पक्के घर का सपना : 

शिविर के दौरान तारकेश्वर सिंह, कमला देवी एवं कैलाश राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नए आवास की चाबी प्रदान की गई। अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर तीनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आवास की सुविधा मिल सकेगी।

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण : 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। आरा के पुरनापानी निवासी दिव्यांग सुरेंद्र राम को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा 10 ग्रामीणों को राशन कार्ड, 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 4 किसानों को खाद वितरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं, नारायणपुर-चिटवारी क्षेत्र के किसानों को बी-1 प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।




Related News
thumb

ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रम...

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई...


thumb

विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और सिकल सेल बचाव की दी जानकारी

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी क...


thumb

जिले में 04 जून को 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस...


thumb

राष्ट्रीय स्तर पर चमका सरडीह का नाम : स्वच्छ व हरित ग्राम श्रेणी मे...

बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ...


thumb

नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित : वार्ड नंबर 8 में प...

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पा...