रायपुर (वीएनएस)। कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक परिसर में लगभग 1500 पौधे लगाए जा चुके हैं और सभी पौधे जीवित अवस्था में हैं। इनका नियमित संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि सरजू बांधा नया तालाब, जो लगभग 35 एकड़ में फैला हुआ है, उसके चारों ओर भी फाउंडेशन द्वारा सघन वृक्षारोपण कराया गया है।
श्मशान घाट परिसर के अंदर ही 'पुरखों की स्मृति में पुरखा उद्यान' भी निर्मित किया गया है, जहां मृतकों की स्मृति में सैकड़ों पौधे रोपे गए हैं।
वर्तमान मानसून सीजन में संस्था द्वारा आम, काला जामुन, पीपल, बरगद, करंज, अशोक, मौलश्री, कटहल, पपीता एवं अन्य ऑक्सीजन देने वाले सैकड़ों पौधे रोपे जाएंगे।
28 वर्ष पुराने वृक्ष आज भी जीवंत
विशेष बात यह है कि फाउंडेशन द्वारा विगत 28 वर्ष पूर्व लगाए गए सैकड़ों पौधे आज भी जीवित एवं हरे-भरे हैं, जो संस्था के सतत संरक्षण का प्रमाण हैं।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्...
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का लंबा इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है क्योंकि पुराना बस स्टैण्ड अब नए ह...
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुप...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बंशीपुर निवासी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार की प्राथमिकताओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्...