भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

Posted On:- 2026-06-06




कवर्धा (वीएनएस)। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस सड़क के निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्राम महिडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका एवं तिलियापानी के निवासियों व राहगीरों को सुगम, सुरक्षित और बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए। बारहमासी सड़क संपर्क से हमारे वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों को बाज़ार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी। पंडरिया में सड़क विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की एक व्यापक सोच का हिस्सा है। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेंगे। आज इसी सोच और जनविश्वास से पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रहें हैं और आमजनों को सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं।

इस अवसर पर कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, श्रीमती पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर, राम गोपाल वट्टी, मोहित मरावी, पंडराम जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का लंबा इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है क्योंकि पुराना बस स्टैण्ड अब नए ह...


thumb

भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र ...

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुप...


thumb

पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम

कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।


thumb

वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बंशीपुर निवासी...


thumb

सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार की प्राथमिकताओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्...