भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण

Posted On:- 2026-06-06




कवर्धा (वीएनएस)। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया। भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से जनता को मिली इस सुविधा से क्षेत्रवासियों में हर्ष दिखाई दिया। 

इस नवीन विद्युत उप केंद्र की स्थापना से कारेसरा, उड़ियाखुर्द, उड़ियाकला, दनिया, बनिया, बिरनपुर, बुधवारा, खपरी, सलिहा एवं बचेड़ी सहित आसपास के ग्रामों के 1300 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अब तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 5 विद्युत उप केंद्र की स्थापना की स्वीकृति मिली है जिसके अंतर्गत 2 करोड़ 39 लाख की लागत से ग्राम बिरनपुर (गांगपुर), 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए की लागत से उड़ियाखुर्द (कारेसरा) विद्युत् उप केंद्र का लोकार्पण उनके द्वारा किया जा चुका है वहीं ग्राम पौनी में 1 करोड़ 13 लाख 29 हजार, ग्राम कोयलारीडीह में 1 करोड़ 99 लाख 6 हजार एवं ग्राम भुवालपुर में 1 करोड़ 16 लाख 59 हजार की लागत से विद्युत् उप केंद्र निर्माणाधीन है जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पांडातराई को नवीन उप संभाग बनाया गया है। 

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में विकास को रोशनी हर घर और गाँव तक पहुँच रही है। नवीन विद्युत उप केंद्र के प्रारंभ होने से अन्य उप केंद्रों पर भार एवं दबाव भी कम होगा, जिससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं में कमी आएगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ कृषि कार्यों, सिंचाई व्यवस्था तथा घरेलू उपयोगकर्ताओं को मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार के विद्युत् अवरोध के कारण जनता को परेशानी न हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं। ट्रांसफार्मर में खराबी उसके विस्थापना जैसे शिकायतों और जल संकट को देखते हुए बोर खनन जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पुरे किये जा रहें हैं ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, राजेंद्र साहू, जनपद सदस्य सुदर्शन कुम्भकार, दारा सिंह राजपूत, धरमपाल कौशिक, बसंत बोहरा, पिंटू सिंह, राजू पारख, टीकम साहू  सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्...


thumb

8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का लंबा इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है क्योंकि पुराना बस स्टैण्ड अब नए ह...


thumb

पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम

कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।


thumb

वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बंशीपुर निवासी...


thumb

सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार की प्राथमिकताओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्...